गढ़वा : गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेले जा रहे प्राण रंजन मेमोरियल क्रिकेट के अंतर्गत गुरुवार को खेले गये मैच में पलामू वारियर्स ने गढ़वा रेंजर्स को 68 रनों से पराजित कर पुरे अंक अर्जित किये। पलामू के गुंजन को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पलामू वरियर्स ने 40 ओवरों में 9 विकेट खोकर 295 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें अरुणा ने अर्द्धशतक लगाते हुए 52, रोहित कुमार ने 50 तथा अभिनव कुमार ने 45 रनों की नाबाद पारी खेली। गढ़वा रेंजर्स की ओर से गेन्दबाजी करते हुए आर्यन पाण्डेय ने 3 तथा अंकित तिवारी ने 2 विकेट प्राप्त किया। जवाबी पारी खेलने उतरी गढ़वा रेंजर्स की टीम 40 ओवरों में 227 रन ही बना सकी।
गढ़वा रेंजर्स की ओर से जितेन्द्र यादव ने 62, आर्यन पाण्डेय ने 61, कमल नयन ने 50 रन बनाये। पलामू की ओर से गुंजन कुमार ने 4, दीप उपाध्याय तथा अभिषेक कुमार ने 2-2 विकेट प्राप्त किया।
गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के सचिव पंकज कुमार चैधरी ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत 22 जनवरी को गढ़वा डेंजर्स बनाम गढ़वा रेंजर्स के बीच मैच खेला जाएगा।