भवनाथपुर : गुरुवार को टाउनशिप स्थित माइंस अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 20 यूनिट लोगों ने रक्तदान किये। यह ब्लड बैंक गढ़वा की टीम द्वारा लोगों के रक्त लिये गये।
इसके पूर्व अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ जफर हसन, सीआईएसएफ कर ऐसी सुबीर घोष, सेल अधिकारी राजेश कुमार, राजीव रंजन, श्यामल गांगुली को पुष्प गुच्छ देकर समानित किया गया।
इस अवसर पर अस्पताल के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार राम ने लोगों को रक्तदान करने के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान जैसा कोई भी दान नहीं है। रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई शारीरिक कमजोरी नहीं होती है। इसलिए अपने मन से भ्रम को निकालकर निःसंकोच रक्तदान करें।
रक्तदान करने से होनेवाले फायदे को भी उन्होंने बताया। साथ ही रक्त दान के बाद तीन महीनों में दुबारा रक्त बनने व दान करने के बारे में जानकारी दिया।
जबकि सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट सुबीर घोष तथा चिकित्सक डॉ जफर हसन ने भी रक्तदान के प्रति लोगों को प्रेरित किया व बताया कि इस रक्त दान से कितनी जरूरतमंदों को इसका लाभ मिलेगा। शायद हम आप सोच भी नहीं सकते, इसका नतीजा हुआ कि सीआइएसएफ के जवानों ने रक्त दान में बढ़चढ़ कर इसमें हिस्सा लेते हुए खुद सहायक कमांडेंट व डॉ जफर ने जवानों व सेल कर्मियों के साथ रक्तदान किये। कार्यक्रम का संचालन डॉ एस जे कुलु ने किया।
इस मौके पर गढ़वा ब्लड बैंक के गढ़वा के एलटी दया ठाकुर, एमपीडब्लू रूपदेव सिंह और प्रदीप कुमार के अलावे अस्पताल के मुकेश कुमार, संपूर्णानंद मिश्रा, अनिला मिंज, इंदु देवी आदि उपस्थित थे।