मेराल : झारखंड ऊर्जा विकास निगम के निर्देशानुसार छापेमारी दल का गठन कर मेराल प्रखंड के विभिन्न गांव में अवैध रूप से बिजली जलाने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 14 लोग अवैध रूप से बिजली जलाते पकड़े गए जिनके खिलाफ मेराल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विद्युत विभाग के कनीय अभियंता कमल कुमार द्वारा जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है उसमें ग्राम कुंभी के राजेश्वर यादव पिता स्वर्गीय बंधन यादव, रामाशीष यादव पिता बली यादव शिवराम, पिता स्वर्गीय विश्वनाथ राम, संगबरिया गांव के कर्म देव राम पिता जोखू राम, सुरेंद्र राम पिता जोखू राम, कपिल देव सिंह पिता किशन सिंह, दूखा सिंह पिता स्वर्गीय ननकू सिंह, मदन प्रसाद गुप्ता मेराल के अलावे हासन दाग के कमलेश कुमार चौधरी पिता राज किशोर चौधरी, कोदू चौधरी पिता उदय चौधरी, शकल चौधरी पिता उदय चौधरी, शामिल है।
उपरोक्त सभी के खिलाफ अवैध रूप से बिजली जलाने का आरोप है। पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ विद्युत विभाग द्वारा क्षतिपूर्ति राशि का भी चार्ज किया गया है।
छापेमारी दल में बिजली विभाग के नवीन कुमार, राजेंद्र राम, टहरू महतो, कर्म देव सिंह, रविन्द्र महतो, नुरुल अंसारी आदि शामिल थे।