गोदरमाना : गोदरमाना-गढ़वा मुख्य मार्ग एनएच 343 पर भंडरिया मोड़ पर हाईवा एवं बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान तस्मुद्दीन अंसारी 40 वर्ष ग्राम कोचली जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ के रूप में की गई।
जानकारी के अनुसार मृतक छत्तीसगढ़ से झारखंड रंका की ओर जा रहा था वही विपरीत दिशा से हाईवा ट्रक क्रमांक CG 29 AD 0 227 गढ़वा की ओर से आने के क्रम में बाइक सवार को अपनी चपेट में लेते हुए पुलिया के नीचे चली गई, जिससे बाइक सवार तस्मुदीन अंसारी का घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हाईवा चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना दोपहर लगभग 1 बजे की है।
सूचना मिलने के बाद रंका थाना प्रभारी पंकज तिवारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु गढ़वा भेज दिया।