गढ़वा : जन जागृति विकास मंच के पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा शहर के मिस्कार मुहल्ला वार्ड नंबर 07 स्थित बाबा वीर कुंवर के प्रांगण में नि: शुल्क शिक्षा दिया जा रहा है।
मंच के अध्यक्ष सुगंध कुमार ने बताया कि मंच का गठन जिस उद्देश्य से किया गया है, उस उद्देश्य को पूरा करने के लिए मंच के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य लोग अपने कर्तव्य का भरपूर निर्वहन कर रहे हैं। बच्चो को शिक्षा मंच के संरक्षक अनिरुद्ध शरण, मंच के सचिव बादल कुमार, सह सचिव आर्यन कुमार, शिक्षा सचिव अभिषेक कुमार, शिक्षा सह सचिव अंकित कुमार एवं अविनाश कुमार, स्वच्छता सचिव विकास कुमार, स्वच्छता सह सचिव कंचन कुमार, स्वागत सह सचिव भोलु कुमार, शांतनु केशरी एवं दिपू पटेल शिक्षक के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे उपाध्यक्ष आकाश कुमार, विकास कुमार, कोषाध्यक्ष छोटू बघेल, सह संगठन सचिव धीरज कुमार, विशाल कुमार, जयप्रकाश का बहुत बड़ा योगदान मिल रहा है। इस ट्यूशन में मिस्कार मुहल्ला एवं इसके आसपास के मुहल्ले के भी बच्चे आकर शिक्षा ले रहे हैं।
इस ट्यूशन में शिक्षा लेने के लिए यश कुमार, पवन कुमार, दिवाकर कुमार, रिशु कुमार, अभय कुमार, रूपेश कुमार, शुभम कुमार, प्रियंका कुमारी, खुशी कुमारी, आर्यन पटेल सहित काफी संख्या में छात्र एवं छात्रा उपस्थित हो रहे हैं।