whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27265126
Loading...


बरात में चली गोली से हुई ठेकेदार की मौत मामलों में आरोपी ने गढ़वा कोर्ट में किया सरेंडर

location_on भवनाथपुर access_time 20-Jan-21, 08:08 PM visibility 665
Share



बरात में चली गोली से हुई ठेकेदार की मौत मामलों में आरोपी ने गढ़वा कोर्ट में किया सरेंडर


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भवनाथपुर में रांची के चर्चित ठेकेदार अरविंद सिंह की गोली लगने से मौत के मामले में नामजद अभियुक्त धनंजय सिंह ने आज गढ़वा कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उन्होंने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट विशाल मांझी की कोर्ट में सरेंडर किया। सरेंडर करने के पूर्व धनंजय सिंह ने बताया कि अरविंद सिंह की मौत एक दुर्घटना था, पर इसे हत्या का नाम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अरविंद सिंह मेरे लिए भाई से बढ़कर थे और मेरे जीवन का एक अहम हिस्सा भी थे। उनके इस दुनिया में नहीं रहने का दुख पूरी जिंदगी भर रहेगा और अरविंद सिंह की कमी कभी कोई पूरी नहीं कर सकता है। धनंजय सिंह ने यह भी कहा कि इस पूरे प्रकरण में मुझे आरोपी बनाया गया है, मगर ऊपर वाले और न्यायालय पर पूरा भरोसा है और मुझे उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास भी है कि जल्दी आने वाले समय में न्याय मिलेगा।
खबर के अनुसार पुलिस की दबिस के कारण धनंजय सिंह कोर्ट में सरेंडर किया है। जबकि इस मर्डर केस में नामजद दो अन्य अभियुक्त अवध बिहारी सिंह और विनय सिंह अभी भी फरार हैं। क्या था मामला विगत वर्ष 9 दिसंबर 2020 को बिहार के औरंगाबाद से भवनाथपुर बस्ती में आयी बारात में शामिल होने पहुंचे रांची के हरमू कॉलोनी के ठेकेदार अरविन्द सिंह को भवनाथपुर के एक होटल में नृत्य कार्यक्रम के दौरान गोली लगी थी। 10 दिसंबर की अहले सुबह मेदिनीनगर पीएमसीएच से उनका शव बरामद हुआ था। घटना को लेकर मृतक अरविंद सिंह के साला ने भवनाथपुर थाने में धनंजय सिंह, अवधबिहारी सिंह एवं विनय सिंह के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कराया था। अब तक तीनों अभियुक्त पुलिस पहुंच से दूर थे। पिछले एक सप्ताह से भवनाथपुर पुलिस की टीम उक्त तीनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार जगह जगह छापामारी कर रही थी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play