whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27264876
Loading...


आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन ने डीसी कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

location_on गढ़वा access_time 20-Jan-21, 07:53 PM visibility 661
Share



आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन ने डीसी कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की गढ़वा शाखा के द्वारा आज गढ़वा समाहरणालय पास झारखंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया तथा उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपनी 9 सूत्री माँग पत्र सौंप गया। इस मौके पर झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बालमुकुंद सिन्हा ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका से कोरोना काल में भी काम कराया है। सेविका सहायिका दिन रात एक कर काम की है, लेकिन सरकार इनके विषय में थोड़ा सा भी नहीं सोच रही है। उन्होंने सरकार से आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के लिए नियमावली बनाने, श्रमिक का दर्जा देने, तथा सरकारी कर्मचारी घोषित करने, आंगनबाड़ी सेविका को 10,000 तथा सहायिका को ₹8000 अतिरिक्त मानदेय में वृद्धि करने सहित नौ सूत्री मांग किया है।
इस मौके पर प्रदेश संयोजक रामचंद्र पासवान ने कहा कि सेविका सहायिका को सरकार छलने का काम कर रही है। सेविका सहायिका हेमंत सरकार को एकजुट होकर जिताने का कार्य किए थे ताकि सेविका सहायिका को उनकी मांग पर सरकार अमल करेगी, लेकिन झारखंड की सरकार इनके आशा के विपरीत काम कर रही है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष वीणा सिन्हा, रंजीता पांडे, शबनम आरा, सविता देवी, वृंदा देवी, प्रभा देवी उषा देवी, प्रतिभा देवी, कुसुम देवी, मनीषा देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, कलावती देवी सहित अन्य आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play