whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27264075
Loading...


14 वें चैंपियन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला में पंसा की टीम ने मारी बाजी

location_on कांडी access_time 20-Jan-21, 06:19 PM visibility 659
Share



14 वें चैंपियन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला में पंसा की टीम ने मारी बाजी


साकेत मिश्रा check_circle
संवाददाता



कांडी : प्रखंड के खरौंधा पंचायत स्थित प्रावि कोरगाई के खेल मैदान में बुधवार को नेहरू युवा संगठन के तत्वाधान में 14 वें चैंपियन क्रिकेट टूर्नामेंट 2021 का फाइनल खेला गया। फाइनल मैच जयनगरा बनाम पलामू के पंसा टीम के बीच खेला गया। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला के मुख्य अतिथि बिश्रामपुर विधानसभा के समाजसेवी अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह विशिष्ट अतिथि पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह व थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला का उद्घाटन किये। साथ ही समाजसेवी ने राजन सिंह के बॉलिंग पर बैटिंग कर खेल का विधिवत शुभारंभ किया। उपस्थित खिलाड़ियो व हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों को संबोधित करते हुए समाजसेवी बबलू सिंह ने कहा कि युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे लाने के लिए मेरा प्रयास शुरू से ही रहा है।
मैं हर समय क्षेत्र के युवाओं के साथ रहा हूँ। बिश्रामपुर विधान सभा क्षेत्र के युवाओं का साथ मुझे समय मिला है। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी के लिए हर सुख दुःख में मैं आपसभी के साथ खड़ा हूँ। टॉस जीतकर पंसा की टीम के कप्तान जे पी मेहता ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया।पूरी टीम 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 173 रन बना सकी।जवाबी पारी खेलने उतरी जयनगरा की टीम ने 129 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। इस तरह 14 वें क्रिकेट चैंपियनशिप पर पंसा की टीम ने कब्जा किया। अंपायर की भूमिका अनूप कुमार व राजेश ने निभाया। जबकि कमेंटेटर प्रिंस पाण्डेय थे। टूर्नामेंट को सफल बनाने में मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना ठाकुर, नीरज सिंह, राजन सिंह, राहुल कुमार दुबे, सुनील पाण्डेय, राम निहोरा पाण्डेय, आयोजन कमिटी के लव सिंह, कौशल पाण्डेय, रंजीत पाण्डेय रवि मेहता, गोलू पाण्डेय, दीपक मेहता, अमित मेहता, नान्हू पाण्डेय, राम निहोरा पाण्डेय सहित कई लोग की भूमिका सराहनीय रही।
मौके पर खेल का आनंद लेने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play