बंशीधर नगर : बंशीधर नगर के पुराना स्टेट बैंक स्थित हैप्पी क्लब के तत्वधान आयोजित बंशीधर बैडमिंटन लीग मैच में मंगलवार को पहला मैच बंशीधर दिवालिया बनाम विंढमगंज के बीच खेला गया। जिसमे विंढमगंज की टीम ने 21/12 से दिवालिया टीम को हराया। विंढमगंज के टीम की ओर से संजीत मद्धेशिया, गुड्डू केसरी तथा दिवालिया की टीम में विकाश कु०, अभिषेक जायसवाल शामिल थे। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी विंधमगंज के गुड्डू केसरी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
वहीं दूसरा मैच वंशिबेल्ली बनाम बंशीधर 2 के बीच मुकाबला हुई। वंशिबेल्ली के टीम की ओर से लाजवाब पारी खेलते हुए 21/6 से बंशीधर 2 को पराजित किया। वंशिबेल्ली टीम में प्रियांक कुमार, अनिकेत कुमार एवं बंशीधर टीम में दीपक पटेल, देव शर्मा शामिल थे।
वंशिबेल्ली टीम के अनिकेत कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार डॉ सोनू सिंह व सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक विजय कुमार द्वारा वितरण किया गया।
इसके बाद तीसरा मैच एएम पोल्ट्री बनाम बंशीधर के बीच खेला गया। बंशीधर टीम ने 21/12 स्कोर के साथ एएम पोल्ट्री को हराया। वहीं चौथा मैच जेबीवीएनएल बनाम अर्चर एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमें जेबीवीएनएल की टीम ने 21/18 से आर्चर एकेडमी को हराकर जीत हासिल की। जेबीवीएनएल टीम में अमित कुमार, आनंद रंजन तथा आर्चर एकेडमी टीम में गोलू, अप्पू शामिल थे। जेबीवीएनल टीम में आनंद रंजन को लाज़वाब पारी का प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क के द्वारा प्रदान किया गया।
इस मौके पर कुमार कनिष्क ने लोगों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि लोगों को हर मिले अजीत उसे घबराना नहीं चाहिए बल्कि हार से उसे नई सीख मेले की जरूरत है। जो आपके कैरियर का एक बड़ा स्वरूप बन सकता है उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता का आयोजन करने वाले लोगों को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा नौजवान इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।
मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष नीरज सिंह, विकास कुमार, सुशील विश्वकर्मा, आदित्य उज्जवल, अनुराग सिंह, अभिषेक जयसवाल, सूरज जयसवाल, बॉबी जयसवाल, राकेश कमलापुरी, पिंटू कुमार सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।