whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27260458
Loading...


सीएचसी धुरकी में पहली बार महिला चिकित्सक ने किया योगदान

location_on धुरकी access_time 20-Jan-21, 05:53 PM visibility 662
Share



सीएचसी धुरकी में पहली बार महिला चिकित्सक ने किया योगदान


दीपु सिंह check_circle
संवाददाता



धुरकी : महिला चिकित्सक का दंश झेल रहा धुरकी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे महिला चिकित्सक डॉ पुनम कुमारी ने मंगलवार को योगदान दिया है। महिला चिकित्सक ने अपने योगदान के दौरान कई महिला मरीजों की जांच कर दवा लिखीं। आपको बता दें कि महिला चिकित्सक को योगदान देने से अब धुरकी प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र के महिला मरीजों को अपने इलाज कराने में सहुलियत होगी, और अपनी परेशानी महिला चिकित्सक से खुलकर कर बता सकती हैं। महिला चिकित्सक के अभाव में पुरुष चिकित्सक से अपनी परेशानी बताने में महिलाएं मरीज घुटन महसूस करती थी। उल्लेखनीय है कि जबसे धुरकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित हुआ था तब से आज तक कोई महिला चिकित्सक ने धुरकी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे योगदान नहीं दिया था।
डॉक्टर पूनम कुमारी पहली महिला चिकित्सक हैं, जो समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपनी योगदान दिया है। गौरतलब है कि धुरकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला को प्रसव पीड़ा होने पर महिला चिकित्सक के अभाव में उसे रेफर कर दिया जाता था, लेकिन अब इस परेशानी से प्रसव पीड़ा के मरीजों को राहत मिलेगी, वही जच्चा बच्चा कि स्वास्थ्य की जांच भी हो जाएगी। इस दौरान डाॅ प्रकाश पांडेय, डाॅ आलोक पांडेय, मलेरिया नियंत्रण कक्ष के अरूण ठाकुर, लैब टैक्निशियन रंजीत सिन्हा के अलावे स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद थे। कांग्रेस नेता ने महिला चिकित्सक पदस्थापना कराने के लिए स्वास्थ्य मंत्री को दिया बधाई गढ़वा जिला कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष इंजिनियर ओबेदुल्लाह हक अंसारी ने सीएचसी धुरकी मे महिला चिकित्सक की नियुक्ति होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रति आभार प्रकट किया है।
इंजिनियर ओबेदुल्लाह हक ने मिडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा की उनके गृह प्रखंड धुरकी मे सीएचसी के स्थापना के बाद से ही प्रखंड वासियों का बहुप्रतीक्षित मांग थी, महिला डाॅक्टर की नियुक्ति कराने के लिए। वहीं सुबे के स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर उन्होंने स्वयं महिला चिकित्सक की नियुक्ति हेतू पत्राचार के माध्यम से मांग किया था। जिसके बाद मंत्री द्वारा पहल करते हुए सीएचसी धुरकी मे एक महिला चिकित्सक के पद पर डाॅक्टर पूनम कुमारी ने योगदान कर लिया है। अब धुरकी प्रखंड की महिलाओ को पुर्व की तरह अपने प्रखंड से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play