बंशीधर नगर : बन्द पड़े तुलसी दामर डोलोमाइट खदान को चालू कराने की मांग को लेकर एटक नेता गणेश सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल क्षेत्रीय श्रमायुक्त (के) बुलावे पर बुधवार को पटना रवाना हुए। इस मामले में 21 जनवरी को सुनवाई होना है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में एटक नेता गणेश सिंह ने कहा है कि विगत 16 फरवरी 2020 से तुलसी दामर डोलोमाइट खदान बन्द है। खदान को चालू कराकर एक हजार ठेका श्रमिको को रोजगार दिलाने के लिए खदान में कार्यरत मजदूर यूनियन, जनप्रतिनिधि, व विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओ द्वारा लगातार धरना -प्रदर्शन, घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन तथा राज्य व केंद्र के मंत्रियों व खनन विभाग के अधिकारियों से बन्द खदान को चालू कराने की मांग जोरदार ढंग से किया गया लेकिन केंद्र की भाजपा व झारखण्ड की हेमन्त सोरेन सरकार के बीच तना तानी के कारण खदान बन्द है।
इस दौर में एटक,इंटक व एच0एम0एस0 यूनियन द्वारा क्षेत्रीय श्रमायुक्त (के) पटना कोर्ट में विवाद उठाया गया। जिसकी सुनवाई 21 जनवरी को रखा गया है। जिसमे सम्बन्धित यूनियन, सेल प्रबंधन के जी0एम0माइन्स, कार्यकारी निदेशक व खदान में कार्यरत संवेदकों को बुलाया गया है।
श्रमायुक्त न्यायालय में अपना पक्ष रखने के लिए एटक नेता गणेश सिंह, में0आर0एस0ग्रीवाल के दीना बैठा, गंगा राम, कन्हाई पाल, में0 अम्बालाल पटेल के गोपाल यादव, विजय सिंह पटना के लिए रवाना हुये।