मेराल : अयोध्या श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में मंदिर निर्माण हेतु मेराल प्रखंड के गोंदा ग्राम देवी धाम के प्रांगण से श्री राम मंदिर निधि संग्रह कार्यक्रम को राम भक्तों की टोली बनाकर प्रारंभ किया गया, जिसमें मुख्य रुप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भगत ने भाग लिया।
उन्होंने कहा कि सौभाग्य है हमारे वर्तमान पीढ़ी राम मंदिर बनते हुए देखने का मौका मिला। हम सभी राम भक्त हर दरवाजे पर जाएंगे। मंदिर निर्माण हेतु उपलब्ध कूपन ₹10 एवं ₹100 का कूपन हर घर तक पहुंचाएंगे। और जिस भक्त को 500ं, 1000 या अधिक देनी है, उनके लिए ऑनलाइन पेमेंट की भी सुविधा उपलब्ध है। श्री भगत ने सभी ग्राम वासियों को बढ़-चढ़कर राम मंदिर में सहयोग देने का आग्रह किया।
उपस्थित प्रखंड कोषाध्यक्ष दिवाकर कुमार साहू, पंचायत कोषाध्यक्ष अमित कुमार साव, सचिव विजेश्वर प्रजापति, बीडीसी दिनेश कुमार ठाकुर, नंदू सिंह, लक्ष्मी गोस्वामी, शिव कुमार महतो, राधेश्याम कुशवाहा, पुटेश्वर प्रजापति, पंचमी गोस्वामी, मुकेश प्रजापति, गुप्तेश्वर शाह, राजेश शाह आदि लोगों ने टोली में भाग लिया।
इस अभियान के तहत ₹100 का कूपन प्राप्त करने वालो में अर्जुन साह, राम लखन साह, राम सजीत विश्वकर्मा, कौशल कुमार, अरुण विश्वकर्मा, सुनील शाह, जगदीश साह एवं ₹100 के कूपन के अलावे 500 अधिक चंदा सुनेश्वर प्रसाद ने दिया।