मेराल : आदर्श मध्य विद्यालय मेराल में एक से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों के बीच मेराल पश्चिमी के मुखिया देवी शरण पासवान के हाथों स्कूली छात्रों को सुखा राशन चावल दाल इत्यादि दिला कर वितरण की प्रक्रिया शुरू किया गया।
श्री पासवान ने स्कूल के प्रबंधन समिति एवं प्राचार्य को निर्देश देते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं की स्कूल खोलने तक सुखा राशन के साथ-साथ सब्जी के पैसे सरकारी प्रावधान के अनुसार समय पर वितरण करें। जब विद्यालय प्रारंभ हो तो बच्चों के बीच मध्याह्न भोजन इमानदारी पूर्वक मेनू अनुसार दिया जाए।
प्रबंधन समिति अध्यक्ष जयंती देवी ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते लंबे समय से विद्यालय बंद रहने के कारण बच्चों को मिड डे मील के तहत मध्याह्न भोजन नहीं दिया जा सका।
इसीलिए विभाग के आदेशाअनुसार आदर्श मध्य विद्यालय मेराल के एक से लेकर आठवीं कक्षा के छात्र छात्राओं के बीच अक्टूबर के 18 दिन, नवंबर के 19 दिन, दिसंबर 21 दिन, यानी तीन माह का सुखा राशन 322 छात्र छात्राओं के बीच पंचायत के मुखिया देवी शरण एवं झामुमो के महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रजनीगंधा देवी के उपस्थिति में वितरण किया गया।
मौके पर प्रबंधन समिति के सदस्य सच्चिदानंद प्रसाद, संयोजिका अंजू देवी एवं विद्यालय के शिक्षक सत्येंद्र ठाकुर, उल्फत अंसारी, पांडे जी, सहित काफी संख्या में स्कूल के छात्र-छात्रा उपस्थित थे।