धुरकी : धुरकी प्रखंड कार्यालय परिसर मे बीपीआरओ अंबुज जायसवाल ने सभी बीएलओ को आगामी 25 जनवरी को मतदाता दिवस मनाने हेतू सुची व विभिन्न दास्तावेज का वितरण किया। इस दौरान बीपीआरओ ने बीएलओ रिजवाना खातुन को मतदाता सुची, शपथ-पत्र के अलावे जागरूक करने हेतू विभिन्न प्रकार के पोस्टर सौंपा।
उन्होने कहा की 25 जनवरी को सभी बीएलओ अपने-अपने बुथ में नये मतदाताओं को शपथ-पत्र देकर मतदान करने के प्रति जागरूक करने की बात बताई, बीपीआरओ ने कहा की सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं को वोट देने के लिए उत्प्रेरित करते हुए उन्हे पहचान पत्र की विशेषता के बारे में विस्तृत जानकारी दें।