केतार : केतार प्रखंड क्षेत्र के राजघाट स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र में क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही के द्वारा मेडिकेटेड मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
विधायक श्री शाही ने कहा कि दो वर्ष पूर्व केतार प्रखंड के कुछ ही गांव में मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया गया था। जिससे अधिकतर गांवो के लोग वंचित रह गए थे। जिसे लेकर मैं स्थानीय विधायक होने के नाते लगातार प्रयासरत था, कि मेरे प्रखंड वासियो को मेडिकेटेड मच्छरदानी का लाभ शत प्रतिशत मिल सके। जो कि केतार प्रखंड को 22272 मेडिकेटेड मच्छरदानी उपलब्ध कराने में सक्षम रहा। जिसका वितरण की शुरुआत प्रखंड के राजघाटी स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र से किया गया।
वितरण समारोह में जीप सदस्य ज्वाला प्रसाद, चिकित्सा प्रभारी दिनेश सिंह ने मेडिकेटेड मच्छरदानी की रख रखाव एवं उपयोग करने की विधि बताई।
मौके पर मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद,विधायक प्रतिनिधि विक्रमा सिंह, जिप सदस्य ज्वाला प्रसाद,चिकित्सा प्रभारी दिनेश सिंह, एमपीडब्ल्यू मनोज पाठक,आयुष चिकित्सक निशांक निश्र्म, बिटीटी अनुज कुमार,मीडिया प्रभारी रविन्द्र सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।