गढ़वा : भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त और केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना खेलो इंडिया की सूची में शामिल हुए बॉल बैडमिंटन खेल को आगे बढ़ाने के लिए झारखंड बॉल बैडमिंटन संघ के महासचिव प्रवीण कुमार सिंह एवं गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के महासचिव आलोक मिश्रा ने गढ़वा जिला बॉल बैडमिंटन संघ को स्थाई रूप से मान्यता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
आज गढ़वा शहर के रामा साहू विद्यालय के प्रांगण में स्थित इंडोर स्टेडियम में गढ़वा जिला बॉल बैडमिंटन संघ का पत्रकार वार्ता आयोजित किया गया, जिसमें गढ़वा जिला बॉल बैडमिंटन की कमेटी बनने के बाद इसकी घोषणा की गई। जिसमें शैलेंद्र कुमार पाठक को अध्यक्ष, सुबोध कुमार पाठक सचिव, आयुष तिवारी को कोषाध्यक्ष,जुल्फिकार अली को उपाध्यक्ष, विवेक कुमार सिन्हा को संयुक्त सचिव, निलेश कुमार ठाकुर तथा धनंजय कुमार पासवान को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के महासचिव आलोक मिश्रा ने कहा कि अथक प्रयास के बाद गढ़वा जिला बॉल बैडमिंटन को झारखंड बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा मान्यता प्राप्त हुआ है और यहां के शहर, गांव सहित सुदूरवर्ती क्षेत्र के बच्चे भी बॉल बैडमिंटन में रुचि लेकर खेलेंगे तथा गढ़वा जिला एक दिन पूरे राज्य में बॉल बैडमिंटन खेल में झारखंड में सबसे अच्छा प्रदर्शन करेगी।
इस मौके पर अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पाठक ने कहां की झारखंड बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन के द्वारा गढ़वा डिस्ट्रिक्ट बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन को मान्यता प्राप्त हुआ है। इसके लिए गढ़वा जिले के खेल प्रेमियों को कई वर्षों से इंतजार था जो आज पूरा हुआ।
गढ़वा में बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन का गठन हो गया है। पूरी तत्परता के साथ इस खेल को बढ़ावा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस गढ़वा में प्रतिभा की कमी नही है, बस प्रतिभा को निखारने की आवश्यकता है। गढ़वा जिले में इस खेल की खूब संभावना है।
इस मौके पर अरबिंद कुमार दुबे, प्रभात रंजन तिवारी, चंद्रबहादुर सिंह, कुश कुमार, किशोर कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।