गढ़वा : जिलांतर्गत चिनिया थाना क्षेत्र में एक बच्ची के मां ने शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया।
महिला ने सदर थाने में दिए गए आवेदन में कहा कि चिनिया थाना क्षेत्र के खुरी गांव निवासी संजीत मिस्त्री पिछले एक साल पहले किसी काम लेकर हमेशा मेरे घर आया करते थे। उसी दौरान उससे दोस्ती हो गई। दोस्ती के बाद संजीत ने शादी करने की बात कह बच्ची के साथ अपना घर ले गया। वहां एक साल तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। उसके बाद वह कमाने मुंबई चला गया। लौटने के बाद शादी करने से इंकार करते हुए घर से निकाल दिया।
जानकारी के अनुसार महिला की शादी पूर्व में रंका प्रखंड के दुधवल में हुई था। पहले शादी के बाद महिला की एक बेटी है।
पहली शादी टुटने के बाद वह अपने मायके तहले में रह रही थी। उसी दौरान संजीत से दोस्ती हुआ था।