भवनाथपुर : शादी का झांसा देकर 8 वर्षों से यौन शोषण करने के लव जिहाद के आरोपी मकरी गांव निवासी फिरदौस आलम को स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गढ़वा के नवादा मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी देते हुए प्रभारी थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के झगराखांड़ के भंवरिया टोला के एक युवती ने शादी की झांसा देकर 8 वर्षों से यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए उक्त युवक पर केस दर्ज करायी थी, जिसपर कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आलोक में गढ़वा के नवादा मोड़ से आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया गया।
छापेमारी दल में थाना के जेएसआई रामप्रसाद इंदवार, सहायक पुलिस प्रवेश यादव सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।