whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27232550
Loading...


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का गढ़वा दौरा स्थगित

location_on गढ़वा access_time 19-Jan-21, 05:54 PM visibility 661
Share



भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का गढ़वा दौरा स्थगित


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिला संगठन प्रभारी अमित कुमार का आगमन हुआ। वे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के आगमन पर तैयारी के लिए कार्यकर्तायों से बैठक किये। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने की। उन्होंने कहा कि कुछ अपरिहार्य कारण से प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम 1 सप्ताह के लिए स्थगित हुआ है, उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष का दौरा गढ़वा में होगा और वे गढ़वा में प्रवास भी करेंगे एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। साथ ही जिला प्रभारी अमित कुमार ने संगठन को मजबूत बनाने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया एवं जल्द बूथ कमेटी का सत्यापन कराने का भी निर्देश दिया।
उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य जवाहर पासवान ने गढ़वा जिला संगठन के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी, भारतीय जनता पार्टी की जिला महामंत्री विकास स्वदेशी, उपाध्यक्ष हरेंद्र द्विवेदी, जिला मंत्री महेंद्र सिंह, मधु लता, कोषाध्यक्ष मीना गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश रंजन सिंहा, ओमप्रकाश तिवारी, एवं मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, टिंकू गुप्ता, राजकुमार मद्धेशिया, सुरेंद्र विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी रिंकू तिवारी, पलामू युवा मोर्चा के प्रभारी मुन्ना तिवारी सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया, जबकि जिला कार्यालय में नवनियुक्त महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिता गुप्ता, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय चंद्रवंशी, एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नसरुल्ला एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष लक्ष्मण राम को जिला कमेटी की ओर से भव्य स्वागत किया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play