whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28380241 readers visited
Loading...

Advertisement

प्रशासन, पुलिसकर्मी, स्वास्थ्य कर्मी और मीडियाकर्मियों को अंग वस्त्र, हैंड सेनिटाइजर मास्क व फूल माला देकर सम्मानित किया

location_on श्री बंशीधर नगर access_time 24-May-20, 07:22 PM visibility 739
Share



प्रशासन, पुलिसकर्मी, स्वास्थ्य कर्मी और मीडियाकर्मियों को अंग वस्त्र, हैंड सेनिटाइजर मास्क व फूल माला देकर  सम्मानित किया
सम्मानित करते रामचंद्र केशरी


अमरेश विश्वकर्मा check_circle



श्री बंशीधर नगर: पूर्व मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र केशरी ने महदेईया स्थित निर्माणाधीन जेल परिसर में रविवार को प्रशासन, पुलिसकर्मी, स्वास्थ्य कर्मी और मीडियाकर्मियों को अंग वस्त्र , हैंड सेनिटाइजर मास्क व फूल माला देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी ने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मी, पुलिसकर्मी तथा सफाई कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर दिन रात कोरोना महामारी से बचाव करने में ढाल बनकर लगे हैं। यह बड़ी बात है। उक्त सभी कर्मियों को हम सब हार्दिक सम्मान करते हैं और इनके जज्बे को सलाम करते हैं। इनका हौसला बना रहे। हम सब शुभकामना व्यक्त करते हैं।
Advertisement
उन्होंने कहा कि कोरोना हारेगा और भारत जीतेगा। आइए मिलकर सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करें और बचाव के ढाल का सम्मान करें। अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने कहा कि इस तरह के सम्मान कार्यक्रम से हम सभी का हौसला अफजाई होता है।हमारे कर्मी पूरे निष्ठा के साथ इस संकट की घड़ी में हर सम्भव सहयोग के लिए तत्पर हैं। मौके पर मो0 नईम खलीफा, सीताराम जायसवाल, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रकाश चंद्र सेठी, मथुरा पासवान, नारद मुनी बैठा, सलीम अंसारी, बुचू प्रसाद, अश्विनी कुमार, अजय प्रसाद गुप्ता, बसंत जयसवाल,देवेंद्र प्रसाद चौबे, नंदकिशोर यादव,अरुण कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। जिन्हें सम्मानित किया गया अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार, थाना प्रभारी पंकज तिवारी, अनुमंडल दंडाधिकारी अजय तिर्की, अनुमंडल उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, अंचलाधिकारी अरुणिमा एक्का,बीपीओ रवि शंकर सिंह, सहित अन्य पुलिसकर्मी, प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी, मीडियाकर्मी को बुके, माला एवं गमछा देकर सम्मानित करते हुए हौसला अफजाई किया।
Advertisement
लगभग 2 क्विंटल चूड़ा व गुड़ मजदूरों के लिए अनुमंडल प्रशासन को सौंपा प्रवासी मजदूरों का भूख मिटाने के लिए पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी ने दो क्विंटल चूड़ा व गुड़ अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण को सौंपा। उन्होंने कहा कि क्वॉरेंटाइन सेंटर स्थित रह रहे सभी मजदूरों और आने जाने वाले मजदूरों को चूड़ा गुड़ दिया जायेगा।ताकि वे अपनी भूख मिटा सकें।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play