whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27141912
Loading...


बंशीधर बैडमिंटन लीग का दूसरे दिन का मैच सुपर एसमेसर की टीम ने जीता

location_on बंशीधर नगर access_time 19-Jan-21, 04:09 PM visibility 662
Share



बंशीधर बैडमिंटन लीग का दूसरे दिन का मैच सुपर एसमेसर की टीम ने जीता


दिनेश पांडे check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : हैप्पी क्लब के तत्वाधान में पुराना स्टेट बैंक स्थित बंशीधर बैडमिंटन लीग मैच के दूसरे दिन का पहला एमके इंटरनेशनल बनाम सुपर एसमेसर के बीच खेला गया। जिसमे सुपर एसमेसर की टीम ने 21/15 से एमके इंटरनेशनल को हराया। एमके इंटरनेशनल की टीम से विजय कुमार एवं मुकेश, वहीं सुपर एसमेसर की टीम से आदित्य उज्ज्वल एवं अनुराग कुमार शामिल थे। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सुपर एसमेसर के अनुराग कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इसके बाद दूसरा मैच एमके इंटरनेशनल 2 बनाम सुपर वारियर्स के बीच मुकाबला हुई। इस मुकाबले में सुपर वारियर्स की टीम ने एमके इंटरनेशनल 2 की टीम को 21/7 से हराया। जिसमे सुपर वारियर्स की टीम से अंकित जायसवाल व आयुष कुमार एवं एमके इंटरनेशनल टीम के निर्देशक डॉ सोनू सिंह व अब्दुल मोतालिव शामिल थे।
लाजवाब शार्ट खेल रहे सुपर वारियर्स की टीम में अंकित जायसवाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डॉ सोनू सिंह एवं विकाश स्वदेशी ने प्रदान किया। मौके पर सोनू सिंह ने कहा कि खेल में कोई भी खिलाड़ी को छोटा बड़ा नही देखना चाहिए बल्कि उससे सिख लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलनी चाहिए। उन्होंने छोटे बच्चो को प्रोत्साहन बढ़ाते हुए कहा कि छोटे बच्चे को अपने अंदर छुपी प्रतिभाओं को दिखाना चाहिए ताकि लोग आपके खेल को देखे तभी आप एक बड़े उच्चाई तक जाने में सफल रहेंगे। उन्होंने इस तरह के आयोजन करने वाले समितियों को धन्यवाद दिया। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष नीरज सिंह, विकास कुमार, अतुल आनंद, अभिषेक जयसवाल, सूरज जयसवाल, बॉर्बी, अंकित, सौरव सुमित, भोला सिंह, पिंटू चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play