whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26499589
Loading...


राम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान दुर्गा मंदिर ट्रस्ट के 11 सौ रुपये से रमना में भी हुई शुरुआत

location_on रमना access_time 18-Jan-21, 07:56 PM visibility 675
Share



राम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान दुर्गा मंदिर ट्रस्ट के 11 सौ रुपये से रमना में भी हुई शुरुआत


नीरज पाठक check_circle
संवाददाता



रमना : प्रखण्ड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में सोमवार को छहअयोध्या में बनने वाले श्री राम मंदिर निर्माण हेतु चलाये जा रहे "निधि समर्पण अभियान" की शुरुआत की गयी। इस अवसर पर दुर्गा मंदिर कमेटी की ओर से 1100 रुपये का पहला दान दिया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि बड़े ही सौभाग्य की बात है कि आज हम सबो को श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण में भागीदार बनने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने सभी लोगो से बढ़ -चढ़ कर सामर्थ्य के अनुसार दान देने की अपील की। प्रखंड पालक राकेश शुक्ल ने कहा कि 492 वर्षो के कठिन संघर्षों के बाद हम सभी को यह अवसर प्राप्त हुआ है। इसलिए तन मन धन के साथ इस कार्य मे भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है।
बजरंग दल के सह संयोजक त्यागी उमाकांत ने कहा कि विश्व का अद्वितीय एवं ऐतिहासिक श्री राम मंदिर निर्माण के लिए आज पूरा देश लगा हुआ है। श्री राम जन-जन के आराध्य देव हैं। इसलिए इस भव्य मंदिर के निर्माण में सभी राम भक्तों का सहयोग अपेक्षित है। अंत में प्रखंड के सभी पंचायतों में निधि समर्पण हेतु चलाये जा रहे अभियान की सफलता के लिए दायित्व का बंटवारा किया गया। मौके पर पुजारी पंडित रामचन्द्र मिश्र, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलजीत कुमार सोनी, जिला प्रचार प्रमुख अर्जुन चौधरी, खंड कार्यवाह संतोष गुप्ता, बबलू गुप्ता, अभियान समिति के प्रमोद यादव, चंदन पाल, प्रवीण कुमार, नीरज कुमार कुशवाहा, मनीष कुमार, अमित प्रकाश, मिट्ठू कुमार, ओम प्रकाश यादव, सुनील गुप्ता, रवि मेहता, राजेश कुमार सिंह, हेमंत पाठक, रामकेवल पासवान, विनय कृष्ण सिन्हा, नीतीश कुमार, गुड्डू प्रसाद, चंद्रिका ठाकुर, जितेंद्र चौधरी, अनुज पांडेय सहित कई लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play