whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27126441
Loading...


झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले तीन लोग देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार, हथियार आपूर्तिकर्ता की भी हुई अतिरिक्त गिरफ्तारी

location_on गढ़वा access_time 18-Jan-21, 06:04 PM visibility 691
Share



झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले तीन लोग देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार, हथियार आपूर्तिकर्ता की भी हुई अतिरिक्त गिरफ्तारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में नाबालिग लड़की के फर्द बयान के आधार पर गढ़वा थाना में पॉस्को एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। नाबालिक लड़की के द्वारा 3 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है, इनमें मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव निवासी, विनय चौबे का पुत्र प्रिंस कुमार चौबे, चैनपुर थाना क्षेत्र के हरीना मठ गांव निवासी, कृष्णानंद तिवारी का पुत्र सुशील कुमार तिवारी एवं अयूब अंसारी का पुत्र सद्दाम हुसैन उर्फ लड्डू खान यह नाम शामिल है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया। इसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर उपरोक्त कांड के नामजद तीनों अभियुक्तों को सदर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर मुहल्ले स्थित श्री चौबे के घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के क्रम में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान के दौरान एक अवैध देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, छः मोबाइल फोन एक फर्जी आधार कार्ड एक अल्टो कार जेएच 01डी 6O28 तथा कार से महिला का जींस पैंट और टॉप बरामद किया गया। इसकी जानकारी सोमवार को थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने गढ़वा थाने में प्रेस वार्ता आयोजित कर दी। उन्होंने बताया कि लड़की के द्वारा बताया गया की सुशील तिवारी द्वारा उसे फोन करके गढ़वा शॉपिंग करने के लिए बुलाया गया था। आने के बाद उसे बाजार इंडिया में शॉपिंग करा कर घर भेज देने की बात कहा था, लेकिन शॉपिंग के दौरान सुशील तिवारी के दो और साथी सद्दाम हुसैन एवं प्रिंस चौबे उसके साथ में थे। उक्त तीनों ने उस लड़की को अपने साथ बिशुनपुर ले गए, जहां प्रिंस कुमार चौबे ने अपने घर में एक कमरा उसे दे दिया, जहाँ तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
सुबह होने पर उक्त लड़की द्वारा गढ़वा थाने में तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर मेराल थाना क्षेत्र के अटौला गांव निवासी त्रियुगी तिवारी का पुत्र जयप्रकाश तिवारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह हथियार जयप्रकाश तिवारी से खरीदी किया था। जयप्रकाश तिवारी से पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि यह लोग बहुत पहले से हथियार बेचने का कारोबार करते थे। जयप्रकाश ने बताया कि वह रेहला से ग्राहक होने के बाद लाकर उसके हाथों बेचता था। छापामारी दल में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के अलावे प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार, संतोष कुमार रवि, पिंकू कुमार, दीपक राणा, अभय कुमार, नीरज कुमार, कृष्णा कुमार कुशवाहा, पिंकी कुमारी, संदीप कुमार पांडे शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play