whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27124980
Loading...


मिथिलेश के जनहित के कार्यों की देवेन्द्र ने की सराहना

location_on गढ़वा access_time 18-Jan-21, 05:41 PM visibility 689
Share



मिथिलेश के जनहित के कार्यों की देवेन्द्र ने की सराहना


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड प्रदेश में जनता की सरकार का प्रमाण है, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर, जिनके संरक्षण में सरकारी तंत्र जैसे जनता के काम में सक्रिय हुई है, वैसे ही उनके संरक्षण में पूरे झारखंड प्रदेश में संचालित इंडियन रोटी बैंक भी जरूरतमंदों, असहायों, लाचारों के लिए कड़कड़ाती ठंड में कंबल ओढ़ाने के अलावे चौक चौराहों पर अलाव जलाकर राहत देने का काम कर रही है। उक्त बातें इंडियन रोटी बैंक के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र तिवारी पत्रकार वार्ता के दौरान कही। वे आईआरबी की नया सवेरा मुहिम के तहत गढ़वा पहुंचे थे। दीपक तिवारी फेम आईआरबी ने नया सवेरा मुहिम के तहत गढ़वा मुख्यालय के सभी चौक चौराहों पर शीतलहरी एवं कंपकंपाती ठंड को देखते हुए अलाव की व्यवस्था करवाई।
इसके अलावा उन्होंने कार्यकर्तायों से जरूरतमंदों, असहायों, लाचारों के बीच राशन, कंबल वितरण की भी समीक्षा की। मौके पर स्टेट कॉर्डिनेटर दीपक तिवारी ने आईआरबी के प्रदेश संरक्षक सह मंत्री मिथलेश ठाकुर को जनता के प्रति समर्पित शख्सियत बताया। उन्होंने कहा कि इंडियन रोटी बैंक के रहते कोई व्यक्ति भूखा नहीं सो सकता, उसकी वजह है, गढ़वा के कर्ताधर्ता मिथलेश ठाकुर के रहते इंडियन रोटी बैंक का काम बंद नहीं हो सकता है। मौके पर गढ़वा जिला कॉर्डिनेटर अंजली गुप्ता ने बताया कि गढ़वा में इंडियन रोटी बैंक का बस एक ही सपना है, कोई ना सोए भूखा अपना। प्रदेश संरक्षक मिथलेश ठाकुर के नेतृत्व में गढ़वा में लॉकडाउन से पहले से सेवा कार्य जो चला आ रहा है, वो निरंतर जारी है।
इस दौरान माटी कला बोर्ड सदस्य अविनाश देव ने दीपक तिवारी के कार्यों की सराहना करते हुए माला पहनाया एवं हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस मौके पर स्टेट वाइस कॉर्डिनेटर परवेज अख्तर, प्रदेश मीडिया प्रभारी सद्दाब खान, युवा समाजसेवी आशुतोष पाण्डेय, प्रीयम सिंह, रंथा नायक, निरंजन सिंह, सद्दाम हुसैन अंसारी, इमरान अख्तर, आलम आरा, सूरज चंद्रवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play