गढ़वा : जिले के नवादा मोड़ स्थित उमंग वाटिका में झारखंड कुमार समन्वय समिति के तत्वावधान में प्रजापति संघ का कैडर कन्वेंशन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के माटी कला बोर्ड सदस्य संत मरियम आवासीय विद्यालय के निदेशक अविनाश देव थे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मुख्य अतिथि को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में हर एक प्रखंड से आए हुए प्रखंड अध्यक्ष बारी बारी से अपना अपना विचार दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अविनाश देव ने कहा कि सबसे पहले हमारे समाज के लोगों को शिक्षित होना पड़ेगा, तभी समाज का विकास संभव है। जब तक लोग शिक्षित नहीं होंगे, तब तक समाज का विकास संभव नहीं हैं।
उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान करने पर काफी जोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत रखना है तो संगठन में कोष का व्यवस्था करें और प्रत्येक माह अपनी स्वेच्छा से कोष में कुछ राशि को दान करें। साथ ही उन्होंने अपने समाज के लोगों को राजनीति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया ताकि भविष्य में राजनीतिक सत्ता में हम लोगों की भी भागीदारी हो सके।
कार्यक्रम में उपस्थित झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ के जिला अध्यक्ष योगेंद्र प्रजापति ने कहा कि हम सभी लोगों को संगठित होकर रहने की जरूरत है, साथ ही उन्होंने रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इतने गरीब लोगों की मृत्यु रक्त के अभाव में भी हो जाती है अगर उन्हें सही समय पर रक्त मिल जाए तो उनका जीवन बच सकता है।
कार्यक्रम में गढ़वा विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू को आमंत्रित कर उन्हें मिट्टी के कप और प्लेट देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू ने कहा कि मैं आप सभी लोगों के साथ हूं जब कभी जरूरत पड़े तो मुझे याद करें मैं आपको हर समय सहयोग करूंगा।
मौके पर झारखंड कुम्हार समन्वय समिति अध्यक्ष देवदास प्रजापति, सचिव श्यामसुंदर प्रजापति, सूचना प्रभारी विष्णु देव प्रजापति, पलामू कोषाध्यक्ष ललन प्रजापति, मेराल अध्यक्ष कोमल प्रजापति,सुदामा प्रजापति, शंभू प्रजापति, उदय प्रजापति, देवेंद्र प्रजापति, पूर्व मुखिया कन्हैया प्रजापति, पूर्व मुखिया जगत नारायण प्रजापति सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।