whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27140374
Loading...


बडगढ़ में खुला नरेगा सहायता केंद्र

location_on बड़गड़ access_time 17-Jan-21, 07:42 PM visibility 658
Share



बडगढ़ में खुला नरेगा सहायता केंद्र


जितेंद्र चंद्रवंशी check_circle
संवाददाता



बड़गड़ : नरेगा मजदूरों, पेंशन धारियों, राशन कार्ड धारियों सहित वंचित परिवारों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए नरेगा सहायता केन्द्र का उद्घाटन रविवार को कालाखजुरी गांव स्थित वरदान कच्छप के घर के पास किया गया। इस मौके पर झारखण्ड नरेगा वाॅच के राज्य संयोजक जेम्स हेरेंज ने कहा कि इस केन्द्र प्रारंभ होने से अब इस इलाके के मनरेगा मजदूर सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के वास्तविक हकधारकों को समुचित लाभ मिलेगा। इसके साथ ही विकास योजनाओं में भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगा। इसके साथ ही ग्राम सभा सशक्तिकरण, वन अधिकार को लागू करने, विकास योजनाओं का ग्राम सभाओं के माध्यम से सामाजिक अंकेक्षण को लागू करने में मदद मिलेगी।
उन्होने कहा कि जिला यह क्षेत्र विकास के मामले में काफी पिछ़ड़ा है। कई आदिम जनजाति परिवारों को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिलना अत्यंन्त दुखदायी है। ये केन्द्र इस क्षेत्र के लोगों की मदद के लिए खोला जा रहा है। केन्द्र का संचालन प्रत्येक रविवार एवं बुधवार का किया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान विश्राम बाखला, सामाजिक कार्यकर्ता मिथिलेश कुमार, आदिवासी मामलों के विशेषज्ञ फिलिप कुजूर सहित अन्य लोग उपस्थित थे। मंच संचालन सुनील कुजूर ने किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play