गढ़वा : जिला झामुमो महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजलि गुप्ता के निर्देश पर झामुमो महिला मोर्चा गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष शिला तिवारी के आवास पर आज बैठक किया गया। बैठक में शिला तिवारी ने गढ़वा प्रखंड कमिटी का विस्तार किया औऱ जमीला बीबी, अनिता देवी को महिला मोर्चा के गढ़वा प्रखंड उपाध्यक्ष जबकि सुनैना देवी को महिला मोर्चा का गढ़वा प्रखंड सह सचिव बनाया गया।
इस मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खां, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजली गुप्ता, जिला सचिव मनोज ठाकुर, महिला जिला कोषध्यक्ष आलम आरा, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा आशिक अंसारी, झामुमो गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद, प्रखंड उपाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार तिवारी, नवीन धर दुबे, कमेश कुमार तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।