कांडी : पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर सोनपुरा गांव अवस्थित सोन नदी के डीला से दो पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। दोनों पशु तस्कर हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के बतो गांव निवासी मैनुद्दीन अंसारी तथा समसुद्दीन अंसारी है।
इस संबंध में थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों पशु तस्कर17 मवेशी सभी बैलों के साथ पकड़े गए है । उन्होंने बताया कि पशु तस्कर उक्त मवेशी को लेकर सोन नदी पार होने के फिराक में थे। सभी मवेशी को थाना लाकर आम लोगों के बीच जिम्मेनामा के बाद वितरण कर दिया गया तथा दोनों पशु तस्कर को सोमवार को गढ़वा न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
इस छापेमारी में थाना प्रभारी के अलावा एसआई राहुल कुमार, सतीश राज सिंह के अलावे पुलिस बल शामिल थे।