गढ़वा : मझिआंव के खरसोता में हाइवा के चपेट में आने से बाईक सवार घायल हो गया।
घटना के संबंध में मेराल पचपेड़ी निवासी जवाहर चौधरी ने बताया कि बाइक से अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे, इसी बीच खरसोता में सामने से आ रहे, हाईवा ने जोरदार टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि वह हाईवा नाहर के काम में लगा हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।