भवनाथपुर : रविवार को विधायक भानुप्रताप शाही ने टाउनशिप स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता कर कहा की भवनाथपुर थाना अंतर्गत भवरिया गाँव के आदिवासी लड़की के साथ बीते आठ वर्षों से शारीरिक एवं मानसिक शोषण किसी धर्म विशेष समुदाय के लोग के द्वारा किया जाना प्रथम दृष्टया में लव जिहाद के मानसिकता के साथ सोची समझी साजिश है, जबकि लड़की आदिवासी समुदाय के जिस जाति से आती है, उन जातियों की संख्या गढ़वा जिला में एक हजार से भी कम है।
उक्त लड़की के द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार उसे 8 वर्ष से कभी दिल्ली कभी उत्तरप्रदेश कभी झारखंड में रख कर शारीरिक और मानसिक शोषण किया जाता रहा है, जो अति गंभीर विषय है। उसके बाद भी उक्त लड़की और उसके परिजनों को मामले को रफादफा करने हेतु लोभ देना तथा लड़की और उसके परिजन के नहीं मानने पर, उनके जानमाल के क्षति की धमकी देना अति गंभीर विषय है।
उन्होंने आगे कहा कि हमारे क्षेत्र सहित पूरे झारखंड में इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले वैसे लोग जो इनका पोषण करते हैं पर, अगर प्रशासन और सरकार कार्रवाई नहीं करती है, तो भारतीय जनता पार्टी और उससे संबंधित अन्य संगठन के साथ हमलोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
मौके पर भाजपा नेता भगत दयानंद यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम, महामंत्री भानु गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव, उपाध्यक्ष विपिन चौबे, मंडल मंत्री रवि पाल, धनंजय साह, लालू ठाकुर आदि उपस्थित थे।