whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27176375
Loading...


प्राण रंजन मेमोरियल क्रिकेट रोमांचक मुकाबले में गढ़वा टाईगर्स एक विकेट से विजयी

location_on गढ़वा access_time 16-Jan-21, 08:09 PM visibility 655
Share



प्राण रंजन मेमोरियल क्रिकेट रोमांचक मुकाबले में गढ़वा टाईगर्स एक विकेट से विजयी
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ग्रहण करता खिलाड़ी


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे प्रथम प्राण रंजन मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गये बेहद रोमांचक मुकाबले में गढ़वा टाईगर्स ने गढ़वा स्मैशर्स को एक विकेट से पराजित कर पुरे अंक अर्जित किये। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार टाईगर्स के मानसदीप तिवारी को घोषित किया गया। गढ़वा स्मैशर्स ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 40 ओवरों के मैच में 35 वें ओवर में 232 रन बना कर आउट हो गयी। इसमें हर्ष सिंह ने 79 गेंदों पर शानदार शतक लगाते हुए 119 रनों की पारी खेली। इसमें उसने 19 चैके व 3 छक्के शामिल हैं। वहीं मनीष उपाध्याय ने 34 तथा आनंद कुमार व मानस राज ने 12-12 रनों की पारी खेली। टाईगर्स की ओर से गेन्दबाजी करते हुए मानसदीप तिवारी एवं अंकित पाण्डेय ने तीन-तीन, मोहित राज ने दो विकेट प्राप्त किये।
जवाबी पारी खेलते हुए गढ़वा टाईगर्स को विजय लक्ष्य हासिल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। गढ़वा टाईगर्स एक समय चार विकेट खोकर 215 रन बना लिये थे। किन्तु अन्तिम विजय लक्ष्य के लिए अन्तिम 18 रन जोड़ने में उसने पांच विकेट खो दिये। अन्ततः किसी प्रकार 9 विकेट खोकर टाईगर्स ने विजय लक्ष्य हाशिल कर लिया। टाईगर्स की ओर से शाहिल सिददकी ने अर्द्धशतकीय पारी खेलते हुए 55, शुभम सौरव ने 48 तथा मोहित राज ने 35 रन बनाये। स्मैशर्स की ओर से अनुज कुमार मेहता ने 24 रनों पर 3 विकेट तथा चंदन पाण्डेय ने 39 रनों पर 2 विकेट हाशिल किये। टीम के उभरते खिलाड़ी अर्पित गिरी के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play