बंशीधर नगर : नगर उंटारी थाना गेट के समीप एनएच 75 मुख्य मार्ग पर शनिवार को मोटरयान निरीक्षण अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें सभी वाहनों का कागजात जांच की गई। जांच के दौरान छोटे-बड़े कुल 19 वाहनों को जप्त कर चालान काटा गया एवं 20000 की वसूली की गई। जांच के क्रम में 7 ट्रेक्टर, 7 टेम्पु, 5 पिकअप को जप्त किया गया।
उस दौरान मोटरयान निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि थाना गेट के समीप वाहन चेकिंग किया गया जिसमें वाहनों का लाइसेंस, टैक्स, फिटनेस, इंश्योरेंस की जांच की गई।जिसमें बिना कागजात के छोटे-बड़े कुल 19 वाहनों को जब्त कर चालान काटा गया एवं 20000 की वसूली कर वाहन को छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि शेष वाहनों को थाना को सौंप दिया।