बड़गड़ : प्रखंड मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर चौक के पास बड़गड़ निवासी नारद प्रसाद के घर के पास खड़े उनके पिकअप वाहन में गढ़वा से कुसमी जा रहे एक स्कॉर्पियो वाहन जिसका गाड़ी क्रमांक सी जी 15 डी सी 9045 ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन छतिग्रस्त हो गए। घटना शुक्रवार करीब शाम सात बजे की है।
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कार्पियो चालक नशे की हालत में था। उसने पिकअप वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मारा जिससे कि पिकअप के आगे लगा बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस घटना में किसी भी तरह के जान-माल का खतरा नहीं हुआ है। गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने पर वाहन चालक गाड़ी घटनास्थल पर छोड़कर चला गया।
जो उसी हालत में शनिवार के सुबह तक दुर्घटना स्थल पर खड़ी थी।