कांडी : बाबा बजरंगबली टूर्नामेंट के तत्वाधान में शनिवार को क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच का शुभारंभ हरिहपुर ओपी प्रभारी शौकत खान, दृष्टियूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान सचिव शशांक शेखर, जिला परिषद प्रत्यासी दिनेश कुमार व श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी रामधारी चौबे के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर ओपी प्रभारी शौकत खान ने कहा कि खेल के आयोजन किये जाने से युवाओं में निखार आता है। वहीं शशांक शेखर ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। अपने जीवन में खेल को भी उतार सकते हैं।
उद्धघाटन मैच की शुरुवात ओपी प्रभारी ने एक शॉट मारकर किया लामरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
लामरी की शुरुवाती पारी अच्छी प्रदर्शन नही कर पाई पर मध्यम वर्गीय खिलाड़ियों ने निर्धारित 12 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर मात्र 69 रन ही बना पाई। वहीं जबाब में लोहरगाड़ा की भी स्थिति दयनीय थी। हर बल्लेबाज एक के बाद एक कर के अपना विकेट खोते गए। और 11.2 ओवरों में 57 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। इस तरह लामरी ने मैच को 11 रनों से जीत लिया। लोहरगाड़ा की ओर से सर्वाधिक कप्तान अशोक कुमार ने 20 रन बनाया जबकि पूरे खेल के लिए में ऑफ द मैच लमारी के अखिलेश कुमार को दिया गया, उन्होंने 3 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट लिए थे। मैच के एम्पायर डब्ल्यू चौबे व दीपू चौबे थे।
मौके पर अध्यक्ष सोनू चौबे, सचिव अरुण मिश्रा, मुकेश चौबे, राजन चौबे, गौरव पाठक सहित कई लोग उपस्थित थे।