भंडरिया : प्रखंड कार्यालय प्रांगण में पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि जिस ब्लॉक में भ्रष्टाचार शुरू हो जाती है, वहां के अधिकारी और कर्मचारी बेलगाम हो जाते हैं। इसी तरह का भंडरिया ब्लॉक भी हो गया है। केएन त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं की शिकायत पर भंडरिया बीडीओ विपिन कुमार भारती को फटकार लगा रहे थे। केएन त्रिपाठी ने बीडीओ से कहा कि जिस ब्लॉक के बीडीओ सीओ प्रखंड में रहें और उनकी कर्मचारी गायब है। यह कैसा ब्लॉक चल रहा है।
वाजुद्दीन अंसारी ने कहा कि उनके जमीन का 1 वर्ष से मोटेशन नहीं हुआ है। इस पर त्रिपाठी ने बीडीओ को निर्देश दिया कि जल्द इनकी जमीन के मोटेशन कराएं।
तेवाली निवासी हुसैनी सिंह ने शिकायत किया भंडरिया प्रखंड कार्यालय के कनीय अभियंता मिट्टी मोरम रोड के प्रकलन बनाने में तीन हजार रुपये रिश्वत मांग रहे हैं, नहीं देने पर उन्हें अब तक मिटटी मोरम रोड का प्राकलन नहीं बनाया गया है।
इस पर त्रिपाठी ने दोषी पर कार्रवाई करने के निर्देश बीडीओ को दिया है।
टेहरी गांव निवासी ननकू सिंह ने शिकायत किया कि धान बिक्री के लिए उनका रजिस्ट्रेशन 1 वर्षों से नहीं हो सका है। इस पर त्रिपाठी ने भंडरिया अंचल कार्यालय के स्टॉप को सुधार लाने का निर्देश दिया है।
कार्यक्रम में श्री त्रिपाठी ने कहा कि भंडरिया सुधरा हुआ ब्लॉक था, परंतु अब काफी बिगड़ चुका है।भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। इसे सुधारने की आवश्यकता है।
इस मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष प्रह्लाद तिवारी, निर्मल ठाकुर, झगरू मिंज, गोपाल त्रिपाठी, सत्येंद्र केसरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।