खरौंधी : प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित दो दिवसीय कृषि चौपाल में शनिवार को किसानों के नहीं पहुंचने से कृषि चौपाल फीका ही रहा। शनिवार को कृषि चौपाल में किसानों शामिल नहीं हुए। आयोजित होने वाले कृषि चौपाल भवन में ताला बंद था।
प्रखंड मुख्यालय पर आवश्यक कार्य कराने आये मझिगावां पंचायत के अमरोरा के सुनील कुमार द्विवेदी, अरंगी पंचायत के जमुना चौधरी, बिनोद चौधरी आदि ने बताया शुक्रवार से प्रखंड मुख्यालय पर कृषि पदाधिकारी के निर्देश पर दो दिवसीय कृषि चौपाल का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रखंड के अधिकांश किसानों को सूचना नहीं होने के कारण चौपाल में शामिल नहीं हो पाये। साथ ही बताया आज किसान कड़ी मेहनत करने के बाद भी अच्छा से फसल नहीं उगा पा रहे है।
इसे लेकर सरकार काफी चिंतित है और सरकार किसानों को वैज्ञानिक विधि एवं श्री विधि से खेती करने के लिए हर गांव, कस्बे में कृषि चौपाल लगाकर जागरूक करने का काम कर रही है। लेकिन मुख्यालय पर आयोजित कृषि चौपाल का संबंधित पदाधिकारी द्वारा कृषि चौपाल का प्रचार प्रसार नहीं किया गया। जिससे प्रखंड के अधिकांश किसान कृषि चौपाल में भाग नहीं ले पाए। जिससे सरकार द्वारा मिलने वाले लाभों की जानकारी से वंचित हो गए। कृषि पदाधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है।
इस संबंध में जगरनाथ राम, बीटीएम खरौंधी, ने कहा कि आयोजित कृषि चौपाल में किसानों की उपस्थिति शत प्रतिशत सुनिश्चित हो। इसके लिए किसान मित्र को निर्देशित किया गया था कि प्रखंड के सभी किसानों को इसकी सूचना दे देंगे।
ताकि निर्धारित समय पर अधिक से अधिक किसान कृषि चौपाल में भाग ले सके। शनिवार को खरौंधी मुख्यालय पर हॉट बाजार लगने से कृषि चौपाल में किसान भाग नहीं ले पाए।