whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27193627
Loading...


भाकपा ने किया जन जागरण अभियान की समीक्षा

location_on बंशीधर नगर access_time 16-Jan-21, 05:47 PM visibility 660
Share



भाकपा ने किया जन जागरण अभियान की समीक्षा
बैठक का फ़ाइल फ़ोटो


दिनेश पांडे check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद की बैठक जंगीपुर ग्राम में गणेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी द्वारा विगत 5 जनवरी से 15 जनवरी तक चलाये गये जन जागरण अभियान की समीक्षा किया गया। जन जागरण अभियान के तहत 10 प्रखंडों के 37 गांवो में जाकर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए। बैठक में कहा गया कि कुछ गांवो में सड़क चौड़ीकरण के लिए किसानों से ली गई भूमि का मुआवजा अभी तक किसानों को नही मिला है।पचाडुमर से खोखा, भोजपुर से विशुनपुरा, व नगर उंटारी से चनाकला तक सड़क चौड़ीकरण का मुआवजा अभी तक किसानों को नही मिला है। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गनियारी खुर्द में यूरिया नदी पर पुल व चैकडेम निर्माण कराने, गरदा-बरहिया में हरियाहा नाला,अगियाबीर नाला, मचवाद ह नाला पर चैकडेम का निर्माण कराने की जरूरत है ताकि खेतो को पानी मिल सके।
लवाहिकला के मंगर दह नदी एवं जरही के चहेलिया नदी पर अधूरे पुल का निर्माण कराने, रमना से बुलका, शक्ति से टाटी दीरी, सगमा, संध्या होते बिलासपुर तक, चंदना, करिवाडीह होते खरौंधी तक सड़क निर्माण की जरूरत पर ग्रामीणों ने जोर दिया। अभियान के दौरान 6000 पर्चा मुख्यमंत्री के नाम खुला पत्र का वितरण किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 30 जनवरी को नगर उंटारी में विचार गोष्ठी का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। विचार गोष्ठी में गांधी के सपनों का भारत और मोदी सरकार के लोकतंत्र विषय पर चर्चा किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए 27 जनवरी से प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। बैठक में गणेश सिंह, राजकुमार राम, खलील खान, राम बिजय सिंह, नवरंगी पाल,श्रीराम, देवीदयाल मेहता, यूनुस खान, विद्या पासवान, मूर्ति कुवर, रामनाथ उरांव, जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play