whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27195039
Loading...


नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता के लिए गढ़वा की यासमीना का चयन

location_on गढ़वा access_time 16-Jan-21, 05:44 PM visibility 689
Share



नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता के लिए गढ़वा की यासमीना का चयन
फ़ाइल फ़ोटो यासमीना खातून


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



राज्य स्तरीय टीम में शामिल होने पर लोगों ने दी बधाई गढ़वा : आगरा में 30 जनवरी से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के लिए गढ़वा की यासमीना खातून का चयन किए जाने पर गढ़वा जिले के विभिन्न खेल संघ पदाधिकारी सहित खेल प्रेमियों ने यासमीना खातून को बधाई दी है। 30 जनवरी से आगरा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के लिए झारखंड महिला कुश्ती टीम के लिए 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिसमें जिले की कुश्ती खिलाड़ी यासमीना खातून का भी चयन किया गया है। यासमीना 30 जनवरी से आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। राज्य स्तरीय टीम में चयन होने पर गढ़वा जिले के विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारी और खेल प्रेमियों ने यासमीना खातून को बधाई दी है।
लोगों ने कहा कि यासमीना के कड़ी मेहनत और उसके लगन का परिणाम है कि उसका चयन राज्य स्तरीय टीम में हुआ है। यासमीना राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य और जिला का नाम रौशन करेगी। लोगों ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। बधाई देने वालों मे जिला खेल पदाधिकारी तूफान पोद्दार, गढ़वा जिला खेल संघ के संरक्षक जिनाहूदिन खान, हॉकी गढ़वा के अध्यक्ष अरबिंद तूफानी, नवनीत शुक्ला, धर्मराज भारती, तलवार बाजी संघ के सचिव धनंजय सिंह, टेबल टेनिस के सचिव आनंद सिंहा, कमलेश दुबे, प्रिंस सोनी, बैडमिंटन संघ के सचिव हँसा नंद स्वामी, हॉकी गढ़वा के सचिव संजय देव, मंदीप आदर्श, कुश्ती संघ के सचिव धीरज चौबे, जंप रोपिंग के सचिव विक्रम ठाकुर, आंनद यादव, ओबैदुल्लाह जी, राम भरत, संजय यादव, नरेंद्र कुमार, प्रियंका कुमारी, रश्मि कुमारी, प्रतिमा कुमारी, मनोज तिवारी, शशिकांत द्विवेदी आदि के नाम शामिल है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play