भवनाथपुर : कृषि तकनीकी सूचना केंद्र में शनिवार से दो दिवसीय कृषक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि से सम्बंधित योजनाओं रबी फसल से सम्बंधित खेती की तकनीकी वैज्ञानिक विधि से खेती करने पर चर्चा की गई व कृषि विभाग गढ़वा के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी बीटीएम ओमप्रकाश साहू के द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम में पूर्व बिस सूत्री अध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने कृषि आय से कैसे दुगनी आय किसान का बढ़े इस पर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रखंड कृषि पदाधिकारी राकेश कुमार बैठा के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर खरौंधी, केतार व भवनाथपुर के सभी किसान मित्र पंचम कुमार साह, सुनील कुमार रावत, मनोज बैठा, भानु गुप्ता सहित लोग उपस्थित थे।