बंशीधर नगर : नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता में नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में शनिवार को बैठक कर प्रधानमंत्री सुनिधि रोजगार योजना के तहत श्री बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत शहरी क्षेत्र के लोगों से ऑनलाइन 182 आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसमें 73 व्यक्तियों को स्वीकृति प्रदान किया गया। जिसमें 67 व्यक्तियों के खाते में रोजगार के लिए ₹10000 रुपए का ऋण दिया गया। जिससे क्षेत्र में रोजगार सृजन के लिए किसी को भी कठिनाइयों का सामना नही करना पड़े। ठेला, खोमचा, सब्जी बेचने वालों को श्री बंशीधर नगर पंचायत की ओर से यह राशि प्रदान कर लोगों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में पहल किया गया है।
जिन्हें राशि की स्वीकृति मिली है उनमें अमन अग्रहरि, अमीरचंद चंद्रवंशी, आसिफ खलीफा, अरविंद मेहता, चंदा कुंवर, जितेंद्र लाल, कृष्णा प्रसाद, लालकेश्वर प्रसाद, ललित कुमार,मनोज कुमार ठाकुर, पारस गोस्वामी, प्रदीप हलवाई, राजेंद्र राम, संजय कुमार सोनी, उमाशंकर प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, प्रमोद कुमार, नूरजहां बीवी, आफताब खलीफा, विदेश्वर ठाकुर, जय गोविंद कुमार, अरविंद कुमार मेहता, पारस गोस्वामी, शमीम सिद्दीकी सहित अन्य के नाम शामिल है।
मौके पर नगर पंचायत के सिटी मैनेजर रवि कुमार सिंह, अमित कुमार सोनी, ऑर्गेनाइजेशन के रूपम तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।