गढ़वा : गढ़वा शहर के बाजार इंडिया के सामने से पन्द्रह दिन पहले बाइक चोरी हुई थी। सदर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने कार्रवाई करते हुए दो चोर को गिरफ्तार किया है। धारा 379 भादवि के तहत प्राथमिकी अभियुक्त अशोक कुमार गुप्ता उर्फ छोटू कुमार, पिता रविंद्र प्रसाद गुप्ता, ग्राम दबगर मोहल्ला, थाना रेहला, जिला पलामू एवं नीरज कुमार उर्फ बाबू, पिता विनोद प्रसाद बिंद, ग्राम नगवा, थाना, जिला गढ़वा को जेल भेज दिया गया है। ये लोग गिरोह बना कर भीड़-भाड़ इलाके से मौका देखते ही बाईक चोरी कर फरार हो जाते थे।