पलामू : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ठकुराई दीदरी के एक कुंआ से एक अधेड़ व्यक्ति का सड़ा गला शव बरामद किया गया। शव के संबंध में गांव वालों समेत पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। पुलिस पता लगाने में जुटी है।गाँव वाले भी अपने स्तर से पता लगाने में लगे। अगल-बगल के कई गांव वाले मौजूद, पर किसी को कुछ पता नहीं।