whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27219369
Loading...


राजा पहाड़ी मंदिर तक जन सहयोग से बने सड़क का विधायक भानु ने किया उद्घाटन

location_on बंशीधर नगर access_time 15-Jan-21, 06:52 PM visibility 650
Share



राजा पहाड़ी मंदिर तक जन सहयोग से बने सड़क का विधायक भानु ने किया उद्घाटन


दिनेश पांडे check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : राजा पहाड़ी शिव मंदिर के प्रांगण से बजरंग बली मंदिर तक जन सहयोग से बने कच्ची सड़क (लगभग तीन हजार फीट) का उदघाटन स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही ने शुक्रवार को फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने शिव मंदिर और बजरंगबली मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि आमजन के सहयोग से बनाया हुआ कच्ची सड़क को विधायक निधि मद से पक्की सड़क बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजा पहाड़ी शिव मंदिर पर्यटन का केंद्र है। यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने आते हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही लगभग तीन हजार फीट इस सड़क का पक्की करण कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तेजी से विकास हो रहा है।
उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में माता पार्वती मंदिर का नीव जल्द ही रखा जाएगा। मौके पर जिला महामंत्री विकास स्वदेशी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम, नगर मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, जिला परिषद सदस्य प्रियंका देवी, युवा मोर्चा के मुकेश चौबे, अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता, शहरी विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि विभूति भूषण चौबे, लालमोहन यादव, राजा पहाड़ी शिव मंदिर के सचिव नंदलाल प्रसाद, पंडित गोपाल पाठक, गोविंद पाठक, संगठन के दिलीप शर्मा, आनंद कमलापुरी, अश्विनी कुमार, वार्ड पार्षद राज कुमार, हीरा प्रसाद, बबलू कुमार, शिवम कुमार, रविन्द्र कुमार, अश्विनी कुमार, मेन कुमार, कामेश्वर प्रसाद, महेंद्र सिंह, लखन मेहता, कमलेश मेहता, विनय कुमार, मनोज पासवान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play