बंशीधर नगर : दस्तावेज नवीस सह ताईद संघ के वार्षिक चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इसकी जानकारी देते हुए चुनाव पदाधिकारी प्रफुल्ल चंद्र ठाकुर व मनदीप प्रसाद यादव ने बताया कि 15 जनवरी से 18 जनवरी तक विभिन्न पदों के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक अभ्यर्थी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। आगामी 19 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी होगी। आगामी 21 जनवरी को 10 बजे से लेकर 12:30 बजे तक मतदान होगा। मतगणना व परिणाम की घोषणा आगामी 21 जनवरी को किया जाएगा। चुनाव पदाधिकारी प्रफुल्ल चंद्र ठाकुर ने बताया कि नामांकन के प्रथम दिन शुक्रवार को किसी पद के लिए कोई अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।