whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27269857
Loading...


सोन नदी में आस्था का डुबकी लगा तो सतवहिनी झरना पर श्रद्धालुओं की लगी भीड़

location_on कांडी access_time 14-Jan-21, 07:05 PM visibility 653
Share



सोन नदी में आस्था का डुबकी लगा तो सतवहिनी झरना पर श्रद्धालुओं की लगी भीड़


साकेत मिश्रा check_circle
संवाददाता



कांडी : हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड मां सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल में मकर संक्रांति पर गुरुवार को सतबहिनी झरना व सोन नदी के श्रीनगर घाट में लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सूर्य को अघ्र्य देकर गुड़तिल का दान किया। सर्वाधिक भीड़ सर्कोनी पंचायत स्थित सतबहिनी झरना में देखी गई। यहां आयोजित मेले में करीब 50 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान है। इसी प्रकार सोन नदी के श्रीनगर घाट में भी मेला आयोजित किया गया। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने स्नान-दान कर मंगलकामनाएं की। वहीं युवाओं व बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। सभी पर्यटकों ने खान-पान की सामग्री व खिलौनी की खरीदारी के बाद झूलों का भी आनंद उठाया। मकर संक्रांति पर विशेष महत्व रखने वाले तिलकुट,जलेबियाँ व चाट-पकौड़े का भाव आसमान पर रहा।
फिर भी लोगों ने जमकर खरीदी की। मेले से लौटने वाले लोगों के हाथों में जलेबियाँ जरूर दिखा। खासकर, महिलाओं व बच्चों में इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सतबहिनी झरना में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर विशाल मेले का आयोजन हुआ। मकर संक्रांति के अवसर पर झारखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ के पर्यटकों ने झरना में स्नान कर सूर्य भगवान को जल भी अर्पित किए, साथ ही माँ सतबहिनी का दर्शन कर मेले में जमकर खरीददारी भी किए। पूरा मेला मिठाई और खिलौने से गुलजार था, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की पैनी नजर रही। वहीं हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष अजय सिंह द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कांडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार अपने दल बल के साथ सुबह से ही मेला स्थलों में मौजूद रहे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play