खरौंधी : खरौंधी में गुरुवार को मकर संक्रांति का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। लोग मकर सक्रांति पर्व को लेकर दुकानों में तिलकुट, चूड़ा, गुड इत्यादि चीजों की खरीदारी करते देखे गए एवं बच्चे पतंग की खरीदारी करते हुए खूब उत्साहित दिखे।
2020 में कोरोना के प्रभाव के कारण कई महत्वपूर्ण त्यौहार लोग खुलकर नहीं मना सके थे। अब जब थोड़ा कोरोना का प्रभाव कम हो रहा है और टीकाकरण की शुरुआत की तिथि घोषित हो गई है तो लोगों के मन में आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ है। व्यवसायी बताते हैं कि पहले की तुलना में स्थिति कुछ बदली बदली सी नजर आ रही है। बाजार में धीरे-धीरे रौनक आ रही है।
बताते चलें कि नए वर्ष में कोई नया या शुभ कार्य की शुरुआत भी मकर सक्रांति से ही होती है।
और इसके बाद इस शुभ योग शुरू होता है। लोग अपना-अपना शुभ योग में ही कार्य करना चाहते हैं। इस बार के मकर सक्रांति लोगों के लिए काफी खास है।
अब हम दूसरी और बात करें तो प्रखंड क्षेत्र में महिलाओं पुरुषों एवं बच्चों के द्वारा यह प्रकृति पर्व मकर सक्रांति को एक अलग ही रूप में मनाते हुए हर वर्ष मिलता है। बच्चों के द्वारा बांस की टहनीया काट कर हाथों में लेकर घर घर में जाकर पीटते हैं, जिसे छेटका कहा जाता है। यह देखने में मन अलग ही आनंदित हो उठता है। मानो हमारी सभ्यताएं अभी भी जिंदा है, लेकिन हरेक वर्ष पुरानी सभ्यताएं कुछ ना कुछ कम सी हो रही है जो चिंता का विषय है।
मकर सक्रांति पर्व को लेकर प्रखंड क्षेत्र के, खुरधन पहाड़, सोन नदी एवं छोटे बड़े नदियों के आसपास के कई जगह में मेला लगा, जहां लोग मेले में जाकर मेले का भरपूर आनंद उठाया। पुलिस प्रसाशन भी मेले में पैनी नजर बनाए हुए थी।