धुरकी : प्रखंड के कनहर नदी स्थित सुखलदरी फाॅल मे मकर संक्रांति के मेले मे 50 हजार श्रद्धालूओ ने कनहर नदी मे स्नान कर दही चुड़ा का प्रसाद ग्रहण किया। गुरुवार को प्रातः से ही मेले मे जाने वाले बच्चे, बुढ़े, नवजवान महिला पुरूषों की भीड़ उमड़ पड़ी।
वहीं मेले के आयोजन से पुर्व बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा ने शांति और सुरक्षा के मद्देनजर पांच दंडाधिकारियों को नियुक्त कर दिया था, बीडीओ ने सुखलदरी फाॅल मे नहाने के लिए रोक भी लगाया था।
वहीं थाना प्रभारी विनोद कुमार पीएसआइ रोशन कुमार पुलिस बल के साथ मेले मे तैनात थे। थाना प्रभारी ने इस दौरान फाॅल के नजदीक जाने वालो रोक रहे थे और बता रहे थे की फाॅल के नजदीक खतरनाक जोन चिन्हित किया गया है।
वहीं इस मेले मे पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़, उतर प्रदेश के लोग भी काफी संख्या मे पहूंचे थे। मेले मे लोगों ने जमकर पारंपरिक तलवार, टांगी, चाकु, चुड़ा सहित अन्य सामाग्री की जमकर खरिदारी कर रहे थे। वहीं मुखिया सुखबीर सिंह ने मेले मे पहूचने वाले लोग जो इधर-उधर भटक रहे थे, उन्हें लाउडस्पीकर साउंड के माध्यम से एनाउंसमेंट कर मिला रहे थे।