बड़गड़ : बड़गड़ ओपी पुलिस द्वारा गुरुवार की अहले सुबह गोठानी गांव में छापामारी अभियान चला कर डायन बिसाही के आरोपी पांच लोगों को गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया। जेल भेजे गये लोगो में गोठानी गांव निवासी संतविर तिर्की, मनिष कुजुर, सियोन मिंज, विजय लकडा़, मंतोस कच्छप उर्फ बुल्लु के नाम शामिल है।
थाना प्रभारी भण्डरिया लक्ष्मीकांत ने बताया कि उपरोक्त लोगों के विरुद्ध भण्डरिया थाने में कांड संख्या 42/2020 के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज था। जिसके तहत उन्हे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
यहां बता दे कि गत वर्ष गोठानी गांव में डायन बिसाही को लेकर एक हाई वोल्टेज ड्रामें के बीच दो पक्षो में मारपीट की घटना घटित हुई थी। जिसमें एक पक्ष द्वारा उपरोक्त लोगों के अलावे अन्य कई लोगों पर भण्डरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी।