भंडरिया : भंडरिया थाना क्षेत्र के सालो गांव निवासी कांग्रेसी नेता प्रदीप तिर्की की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर कांग्रेसी नेता गोपाल त्रिपाठी ने उनके घर पहुंच कर परिजनों से मिले और सांत्वना दी एवं पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
इस मौके पर गोपाल त्रिपाठी ने कहा कि मृतक के परिजनों को आवश्यक सरकारी लाभ दिलाया जाएगा। परिवारिक लाभ योजना के तहत उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित राशि दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय प्रदीप तिर्की कांग्रेस पार्टी के अच्छे समर्थक थे। उनके निधन से कांग्रेस की अपूरणीय क्षति हुई है। स्वर्गीय प्रदीप तिर्की लंबे समय से बीमार थे।
उन्हें कई बार लकवा अटैक किया था।
इस मौके पर राधेश्याम जायसवाल, गुड्डु अंसारी, मंदीप कुमिर, डेविड मिंज, प्रह्लाद तिवारी, निर्मल ठाकुर, चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।