बंशीधर नगर : पुलिस ने बुधवार की शाम थाना क्षेत्र के तुलसीदामर डोलोमाइट माइंस के निकट सीता चुईंयां पहाड़ी से एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है। जिसकी पहचान दहेड़िया गांव निवासी 58 वर्षीय कैलाश सिंह के रूप में हुई। पुलिस शव बरामद कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
इस संबंध में थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि पहाड़ी से एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। शव की पहचान कैलाश सिंह दहेड़िया के रूप में कर लिया गया है। इसकी सूचना मृतक के घर वालों को दे दी गई है। मौत की सूचना मिलते ही घर वालों का रोते-रोते बुरा हाल है।